संघ के अंग भारतीय किसान संघ ने खोला प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा

संघ के अंग भारतीय किसान संघ ने खोला प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा

संघ के अंग भारतीय किसान संघ ने खोला प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: May 18, 2017 3:50 pm IST

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सहयोगी संगठन भारतीय किसान संघ ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर होने का गंभीर आरोप लगाया और जबलपुर में अपनी मांगों को लेकर सिविक सेंटर में धरना दिया…। किसान संघ ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो 30 हजार गांवों के किसान बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे..किसान संघ का कहना है कि.. प्रदेश सरकार अपना लक्ष्य किसानों की आमदनी दुगना करना बताती है।

लेकिन हकीकत में किसान खेती से अपनी लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं..किसान संघ ने प्रदेश सरकार से समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द की खरीदी जल्द शुरू करने, मंडियों में समर्थन मूल्य से कम दाम पर खरीदी पर रोक लगाने, गेहूं खरीदी में कमीशनबाजी रोकने की मांग की है।

 


लेखक के बारे में