MP में संग्राम…किसान, कानून और कांग्रेस! कांग्रेस के प्रदर्शन को BJP ने बताया ’पॉलिटिकल प्रोपोगेंडा’

MP में संग्राम...किसान, कानून और कांग्रेस! कांग्रेस के प्रदर्शन को BJP ने बताया ’पॉलिटिकल प्रोपोगेंडा’

MP में संग्राम…किसान, कानून और कांग्रेस! कांग्रेस के प्रदर्शन को BJP ने बताया ’पॉलिटिकल प्रोपोगेंडा’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: January 23, 2021 5:45 pm IST

भोपालः किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को भोपाल में कांग्रेस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अगुआई में हजारों कार्यकर्ता भोपाल के जवाहर चौक पर जुटे। उन्हें राजभवन तक मार्च निकालना था। रोशनपुरा के पास ही कांग्रेसियों को रोक लिया गया। इस दौरान पुलिस ने 50 से ज्यादा आंसू गैस के गोले दागे, लाठियां भांजी और वॉटर कैनन भी चलाई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत 20 नेताओं को गिरफ्तार किया गया। कमलनाथ ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हजारों किसान भाइयों और कांग्रेसजनों पर शिवराज सरकार के इशारे पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया। हालांकि कांग्रेस के इस मेगा शो को बीजेपी सिर्फ पॉलिटिकल प्रोपोगेंडा बता रही है।

Read More: वादों की पड़ताल…कितने पूरे, कितने अधूरे! आखिर 2 साल बाद कांग्रेस को अपने चुनावी वादों की याद क्यों आई?

ये तस्वीरें भोपाल के रोशनपुरा चौराहे की है, जब कृषि कानून का विरोध करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जवाहर चौक से राजभवन का घेराव करने निकले। बीते साल सत्ता जाने के बाद ये पहला मौका रहा जब कांग्रेस के सारे नेता एक साथ सड़क पर उतरे। संगठन के पदाधिकारियों से लेकर पूर्व मंत्रियों और विधायकों की मौजूदगी ने इस प्रदर्शन की ताकत में और इजाफा किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, अरुण यादव और सुरेश पचौरी के साथ ट्रक पर सवार रहे है तो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने समर्थकों के साथ पूरा रास्ता तय किया। मार्च से पहले कमलनाथ ने मंच से कार्यकर्ताओं को नए कृषि कानून की खामियां बताने के साथ ही उनमें जोश भी भरा।

Read More: विद्याचरण शुक्ल चौक के नाम से जाना जाएगा OCM चौक, सीएम बघेल ने किया लोकार्पण

दरअसल मध्यप्रदेश में कृषि कानून के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस का ये दूसरा बड़ा प्रदर्शन है इससे पहले 20 जनवरी को मुरैना में कांग्रेस ने खाट पंचायत लगाई थी। अब कांग्रेस रविवार को इंदौर के देपालपुर में ट्रैक्टर रैली कर रही है। वैसे प्रदेश में कांग्रेस का स्थानीय स्तर पर प्रदर्शन पिछले कई दिनों से जारी है…बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस के प्रदर्शन से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

Read More: अब ग्रेजुएट अभ्यर्थी को ही मिलेगी ’बाबू’ की नौकरी, 45 साल पुराने भर्ती नियमों में जल्द होगा बदलाव

वैसे कांग्रेस अपनी तरफ से किसान आंदोलन को जिंदा रखने की कोशिश में जुटी है तो बीजेपी भी किसानों समझाने में लगी है। तस्वीर इंदौर भोपाल हाईवे पर जावर रोड़ जोड की है, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री कमल पटेल का घेराव कर दिया। लेकिन कृषि मंत्री ने वहीं अपनी चौपाल लगा ली और अलग अलग तरीके से किसानों को नए कृषि कानून के फायदे बताने लगे।

Read More: ’राम का नाम गले लगाकर बोलें, ना कि गला दबाकर’, ’जय श्रीराम’ के नारे गूंजने पर सांसद नुसरत जहां ने कही ये बात

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"