प्रदेश में 8 नए मरीज मिलने के बाद हरकत में आया प्रशासन, मरकज से लौटे लोगों के इलाकों में होगी कलस्टर सैंपलिंग

प्रदेश में 8 नए मरीज मिलने के बाद हरकत में आया प्रशासन, मरकज से लौटे लोगों के इलाकों में होगी कलस्टर सैंपलिंग

प्रदेश में 8 नए मरीज मिलने के बाद हरकत में आया प्रशासन, मरकज से लौटे लोगों के इलाकों में होगी कलस्टर सैंपलिंग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: April 10, 2020 9:41 am IST

अंबिकापुर: कोरबा जिले के कटघोरा में 8 नए मरीज मिलने के बाद सरगुजा प्रशासन भी हरकत आ गई है। हालात को देखते हुए मरकज से लौटे लोगों के इलाकों में कलस्टर सैंपलिंग करवाने का फैसला लिया है। प्रशासन ने मरकज से लौटे सभी 8 लोगों की जांच की है। हालांकि मरकज से लौटे से सभी 8 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।

Read More: मध्यप्रदेश: कोरोना संक्रमण से मौत के बाद मृतक से संबंधित 100 से ज्यादा लोगों को किया गया क्वॉरेंटाइन

वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ अंजुमन कमेटी ने मरकज में शामिल होकर छत्तीसगढ़ आए जमातियों के लिए आदेश जारी किया है। कमेटी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जमाती और बाहर से आए लोग खुद सामने आकर प्रशासन को जानकारी दें। वहीं, कमेटी ने यह भी मांग की है कि जानकारी छिपाने वालों के खिलाफ राष्ट्रदोह का ममाला दर्ज किया जाए।

Read More: जमातियों के घर मैय्यत में शामिल होकर आए 2 लोगों पर FIR, प्रतिबंध के बावजूद जंगल के रास्ते हुए थे रवाना

गौरतलब है कि गुरुवार को को कोरबा के कटघोरा में 8 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके बाद से कटघोरा को छत्तीसगढ़ का हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी को जमात के लोगों से कनेक्शन है। वहीं, गौर करें तो प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मरकज में शामिल होने वाले 100 से अधिक जमाती आए हैं। इनमें से कुछ लोगों ने आगे आकर प्रशासन को जानकारी दी है, लेकिन कुछ लोगों का अभी तक पता नहीं लगाया जा स​का है।

Read More: इंदौर में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत, जिले में 26 हुई मृतक मरीजों की संख्या

बता दें कि कोरबा के कटघोरा में 8 नए मरीज मिलने के बाद एक बार फिर प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 9 हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोविड 19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या 18 हो गई है, जिसमें से 9 लोगों को रिकवरी कर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिलहाल 9 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: कोरोना के खिलाफ लड़ाई: कोटक महिंद्र बैंक के CEO उदय इस साल केवल 1 रुपए लेंगे सैलरी, डोनोट किए 25 करोड़


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"