कोविड 19 से मध्यप्रदेश में दूसरी मौत, इंदौर में संक्रमित मरीज की थमी सांसें

कोविड 19 से मध्यप्रदेश में दूसरी मौत, इंदौर में संक्रमित मरीज की थमी सांसें

कोविड 19 से मध्यप्रदेश में दूसरी मौत, इंदौर में संक्रमित मरीज की थमी सांसें
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: March 26, 2020 1:09 pm IST

इंदौर: कोविड 19 को लेकर केंद्र सरकार ने कोविड 19 से बवाव को लेकर केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल तक पूरे देश में लॉक डाउन करने का ऐलान किया है। राज्य की सरकारें भी बवाव और राहत के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी बीच मध्यप्रदेश के इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि इंदौर में कोरोना पॉजिटिप मरीज की मौत हो गई है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में मरने वालों की संख्या दो हो गई है। मरीज के मौत की पुष्टि सीएमएचओ डॉ.प्रवीण जड़िया ने की है।

Read More:IBC24 की खबर का असर, प्रदेश का सबसे बड़ा सब्जी बाजार बंद, निगम ने जारी किया आदेश

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है, मध्यप्रदेश में इस समय कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 19 हो गई है, जिनमें कि आज इंदौर में नए 5 मरीज मिले हैं। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज इंदौर में हैं जहां 9 मरीज हैं, जबलपुर में मरीजों की संख्या 6 है, इसके बाद भोपाल में 2 मरीज हैं, इनके अलावा ग्वालियर और शिवपुरी में अब तक एक एक मरीज पाए गए हैं। अब तक इंदौर में दो मरीज की मौत हो गई है।

Read More: प्रदेश के निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम के अधिग्रहण का आदेश निरस्त, आज ही जारी हुआ था आदेश

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"