मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ! पूर्व CM कमलनाथ ने कहा- सरकार तत्काल आवश्यक सभी कदम उठाए

Ads

मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ! पूर्व CM कमलनाथ ने कहा- सरकार तत्काल आवश्यक सभी कदम उठाए

  •  
  • Publish Date - November 20, 2020 / 08:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है। बढ़ते संक्रमण के प्रभाव पर काबू पाने के लिए शिवराज सरकार आज अहम बैठक कर रही है। वहीं संकेत मिल रहे हैं कि मुख्यमंत्री प्रदेश में एक बार फिर से लॉकडाउन का ऐलान कर सकते हैं।

Read More News: बसपा सु​प्रीमो मायावती के पिता प्रभु दयाल का निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

वहीं दूसरी ओर बढ़ते संक्रमण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर अपनी बात सरकार से कही है। कमलनाथ ने कहा कि कोरोना संक्रमण के आंकड़े एक बार फिर भयावह होते जा रहे हैं। प्रदेश सरकार जनता के स्वास्थ्य व सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल आवश्यक सभी कदम उठाये।

Read More News: किसानों को बड़ी राहत, प्रदेश में खुलेंगे 103 नए धान खरीदी केंद्र, खाद्य विभाग ने जारी किया आदेश

टेस्टिंग से लेकर अस्पतालों में बेड व इलाज की समुचित व्यवस्था की जावे। कोरोना गाइडलाइन व नियमो के पालन के लिये समुचित आवश्यक निर्णय लिये जावे।

राजधानी में फिर बढ़े कोरोना के केस

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार राजधानी भोपाल में एक दिन में सबसे ज्यादा 381 नए मरीज मिले। एक दिन में अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा दीवाली के बाद सामने आया है। जिसके बाद यही कहा जा रहा है कि शहर में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई है। वहीं ​फिर से सरकार लॉकडाउन पर विचार कर रही है। दूसरी ओर स्वास्थ्य महकमा कोरोना को लेकर फिर से सतर्क हो गया है। जिला प्रशासन संक्रमण को रोकने के लिए मैदान में उतरा है।

Read More News: सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2019: CGPSC ने जारी किया मॉडल उत्तर, 29 नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे ऑनलाइन आपत्ति