भोपाल: मंत्रिमंडल के गठन के बाद सीएम शिवराज सिंह ने अपने कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान सीएम शिवराज सिंह ने अपने पांचों मंत्रियों ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में शिवराज मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए तय किया है कि आगामी एक साल तक नगरीय निकाय चुनाव नहीं कराया जाएगा। वहीं, निकायों में काबिज महापौर आगामी एक साल तक अपने पद पर बने रहेंगे।
Read More: मालवाहकों के चालक-परिचालकों के भोजन के लिए नगरीय क्षेत्रों के बाहर और ट्रांसपोर्ट नगर के समीप खुलेगा ढाबा, लेकिन बैठकर नहीं खा सकते खाना
वहीं, बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि आगामी निकाय चुनाव तक प्रशासकीय समितियों नियुक्ति की जाएगी। हर निकाय में प्रशासकीय समिति बनाया जाएगा। साथ ही प्रशासकों की नियुक्ति नगरीय निकायों में की जाएगी। नगर निगम में महापौर और नगर पालिकाओं में अध्यक्ष ही प्रमुख होंगे। निकायों की यह व्यवस्था करीब 1 साल तक लागू रहेगी
Read More: लॉकडाउन में काम नहीं मिला तो पति-पत्नी ने खोद डाला कुआं, बोले- अब पानी के लिए तरसना नहीं पड़ेगा
कैबिनेट के अहम फैसले
-
नगरीय निकायों में की जाएगी प्रशासकों की नियुक्ति
-
आगामी निकाय चुनाव तक की जाएगी प्रशासकीय समितियों की नियुक्ति
-
नगर निगम के महापौर अगले 1 साल तक पद पर बने रहेंगे
-
हर निकाय में बनेगी प्रशासकीय समिति
-
नगर निगम में महापौर और नगर पालिकाओं में अध्यक्ष प्रमुख होंगे
-
निकायों की यह व्यवस्था करीब 1 साल तक लागू रहेगी
-
कोरोना संक्रमण के चलते निकायों के चुनाव फिलहाल नहीं होंगे
-
कोरोना के बीच 11 जून से शुरू होंगे कॉलेजों में एडमिशन
-
11 जून से यूजी और 20 जून से पीजी के एडमिशन शुरू होंगे
-
ऑनलाइन होगी एडमिशन प्रक्रिया, आवेदनों का सत्यापन बाद में होगा