गोवा में छुट्टी मना रहे शिवराज, समंदर किनारे दिखा अलग अंदाज

गोवा में छुट्टी मना रहे शिवराज, समंदर किनारे दिखा अलग अंदाज

गोवा में छुट्टी मना रहे शिवराज, समंदर किनारे दिखा अलग अंदाज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: December 28, 2019 10:29 am IST

भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छुट्टियां मनाने गोवा पहुंच गए हैं। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया में समंदर किनारे टहलते हुए अपना एक वीडियो ट्वीट किया है।

 

पढ़ें- CM कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा- हमें “ संविधान बचाओ – भारत बचाओ “ का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है..

इस पोस्ट में शिवराज का अनोखा अंदाज नजर आ रहा है। शिवराज सिंह चौहान ने चेहरे पर काला चश्मा लगा रखा है और हाफ शर्ट और पैंट पहने हुए समंदर किनारे टहलते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने कुछ पंक्तियां भी लिखी हैं।

पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 25 लाख का लाल मिर्च जलकर हुआ खाक

उन्होंने लिखा है, ‘सागर की अपनी क्षमता है, पर मानव भी कब थकता है!’ शिवराज सिंह चौहान का वीडियो सामने आने के बाद टि्वटर पर उनके स्टाइल को लेकर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। कांग्रेस ने उनके इस वीडियो पर चुटकी भी ली है। पूर्व सीएम अपने परिवार के साथ गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं। शिवराज का नए साल में ही वापस भोपाल लौटने का कार्यक्रम है।

पढ़ें- भू माफियाओं के बाद हवाला कारोबारियों की धरपकड़ शुरू, ​दबिश देकर पुल..

सीएम बघेल के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन


लेखक के बारे में