ग्रीन जोन में ऑड-ईवन फॉर्मूले में खुलेंगी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

ग्रीन जोन में ऑड-ईवन फॉर्मूले में खुलेंगी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

ग्रीन जोन में ऑड-ईवन फॉर्मूले में खुलेंगी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: May 28, 2020 4:05 pm IST

जबलपुर: मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है, हालात यहां काबू से बाहर होते नजर आ रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से रोजाना सैकड़ों कोरोना मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच जबलपुर कलेक्टर ने दुकानों को खोलने के लिए नया निर्देश ​जारी किया है।

Read More: आरक्षक और प्रधान आरक्षक समेत 68 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट

जारी निर्देश के अनुसार अब ग्रीन जोन में ऑड ईवन फॉर्मूले में दुकानें खुलेंगी। दुकनों को खोलने के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक का सयम तय किया गया है। वहीं कलेक्टर ने अपने निर्देश में सरकारी गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया है। वहीं होम क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन करने पर 2 हजार रुपए का जुर्माना का प्रावधान तय किया है।

Read More: टिड्डी दल से फसलों को बचाने सीएम भूपेश बघेल का निर्देश, कहा- करें सभी आवश्यक उपाय, कल हो सकती है छत्तीसगढ़ में एंट्री

बता दें कि जबलपुर में अब तक 221 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। आज यहां 5 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हुई है। अब तक जबलपुर में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक 166 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं, जबकि 46 लोगों का उपचार अभी भी जारी है।

Read More: छत्तीसगढ़ में एक और प्रवासी मजदूर ने तोड़ा दम, तेलंगाना से ट्रक से पहुंचा था गौरेला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"