मुरैना। मुरैना में बाजरा की फसल चलाने को लेकर अनाज मंडी प्रांगण में किसानों के पक्ष में गोलीबारी कर दी जिसमें एक युवक घायल हो गया। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, पिडावली सोसाइटी में हुए गोलीकांड के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Read More News: 31 दिसंबर तक इन क्षेत्रों में बढ़ाया गया लॉकडाउन, कई शहरों में नाइट कर्फ्यू में भी लागू, इस राज्य की सरकार ने जारी
आरोपियों ने गोली बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में चलाई। फायरिंग को देख गल्ला मंडी में मौजूद किसानों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Read More News: दिल्ली की सीमा पर अड़ा किसानों का जत्था, जेपी नड्डा से चर्चा करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नरेंद्र तोम
जानकरी के अनुसार पिडावली अनाज मंडी प्रांगण में बाजरा की फसल तुलाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें बिना नंबर के बाजरा की फसल तुलाई करने को लेकर एक पक्ष ने पहले विरोध किया और कुछ देर बाद वहां पर गोलीबारी कर दी। 10 से 12 राउंड फायर किये फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More News: मेंहदीपुर बालाजी धाम पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, पूजा अर्चना कर मांगा खुशहाली का आशीर्वाद
पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। फरियादियों की माने तो आरोपी पक्ष बिना नंबर के जबरदस्ती बाजरा की फसल बेचना चाहता था, जिसका विरोध करने पर पहले उन्होंने झगड़ा किया और उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी मौके से फरार हो गया।पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
Read More News: मासूम बच्चों की पहल ने नशेड़ियों को सिखा दिया सबक, अपनी करतूत पर महसूस कर रहे शर्मिंदगी