सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की, इधर राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग हुई तेज, पीसीसी चीफ मोहन ने लिखा पत्र

Ads

सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की, इधर राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग हुई तेज, पीसीसी चीफ मोहन ने लिखा पत्र

  •  
  • Publish Date - August 24, 2020 / 06:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:45 PM IST

रायपुर। कांग्रेस संगठन में बदलाव के साथ-साथ नए अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक हो रही है। इस बीच यह खबर निकलकर सामने आई है कि सोनिया गांधी अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की है। सोनिया गांधी के इस फैसले के बाद अब पार्टी के शिर्ष नेता नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा हो रही है।

Read More News: प्रसूता को नहीं मिला इलाज, घर में जन्मे बच्चे की मौत, पानी से घिरे गांव में स्वास्थ्य सेवाएं नदारद

दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में नए अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की है। यूथ कांग्रेस ने भी राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जानें की मांग की है।

Read More News: विधानसभा परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों का कराया गया कोरोना टेस्ट, निगेटिव पाए गए कर्मियों की 4 दिन के लिए तैनाती

कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने से पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र लिखकर राहुल गांधी को अध्यक्ष पद का कमान सौंपने की बात कही थी। हालांकि अन्य नेताओं की चिट्ठी में दूसरे नेताओं को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने की बात कही थी। जिसे लेकर अब कार्यसमिति की बैठक में मंथन चल रहा है।

Read More News: गर्लफ्रैंड के लिए बनाना चाहता था ‘ताजमहल’ , घर पर रखी रकम हड़पने सोते समय मां का गला घोंटा

मोहन मरकाम ने सोनिया और राहुल गांधी को पत्र लिखकर गांधी परिवार से अध्यक्ष बनाने की मांग की है। लिखा कि हम आपके साथ थे, साथ हैं और साथ रहेंगे। छत्तीसगढ़ के सभी कांग्रेसी गांधी नेहरू परिवार के साथ है। पार्टी के अंदर आई असहमति को दरकिनार कर फैसला ले। कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करें।

Read More News: सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कांग्रेस विधायक ने कराया 7 हजार पौधों का रोपण