जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामले में गवाहों का बयान दर्ज, हेंड राइटिंग एक्सपर्ट से दस्तावेजों की जांच कराएगी पुलिस

जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामले में गवाहों का बयान दर्ज, हेंड राइटिंग एक्सपर्ट से दस्तावेजों की जांच कराएगी पुलिस

जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामले में गवाहों का बयान दर्ज, हेंड राइटिंग एक्सपर्ट से दस्तावेजों की जांच कराएगी पुलिस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: July 10, 2021 4:41 pm IST

रायपुर: निलंबित आईपीएस IPS जीपी सिंह के खिलाफ दर्ज राजद्रोह मामले में पुलिस ने आज शिकायतकर्ता और दस्तावेज जब्ती के समय मौजूद गवाहों का बयान दर्ज किया है। मामले में दस्तावेजों की पुलिस कराएगी हेंड राइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी। वहीं, अब पुलिस जांच के लिए ACB, EOW से जब्त दस्तावेजों को मांगेगी।

Read More: प्रदेश में आज सिर्फ कोरोना संक्रमित 1 मरीज की मौत, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई इतनी

वहीं, दूसरी ओर जीपी सिंह की ओर से बिलासपुर हाईकोर्ट में रिट याचिका लगाए जाने के बाद राज्य सरकार ने अदालत में कैविएट दाखिल किया है। राज्य सरकार ने कहा है कि इस मसले पर दायर याचिका में सीधे कोई फैसला या संरक्षण देने से पहले राज्य सरकार का पक्ष सुना जाए।

Read More: अब खाद बाटेंगे शिक्षक, जनपद CEO ने जारी किया शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का फरमान

आपको बता दें कि आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर ACB ने जीपी सिंह के सरकारी आवास समेत करीब 10 ठिकानों पर छापा मारा था। 68 घंटे चले मैराथन छापे में 10 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति के कागजात, कुछ डोजियर, टूलकिट दस्तावेज और पेन ड्राइव मिले थे। जिसके बाद जीपी सिंह को निलंबित करते हुए राजद्रोह का केस भी दर्ज किया गया है।

Read More: प्रदेश में आज सिर्फ कोरोना संक्रमित 1 मरीज की मौत, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई इतनी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"