छात्रा ने जवान पर लगाया रेप का आरोप, कहा- गर्भपात करवाकर हो गया फरार

Ads

छात्रा ने जवान पर लगाया रेप का आरोप, कहा- गर्भपात करवाकर हो गया फरार

  •  
  • Publish Date - November 3, 2020 / 09:06 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

जशपुर: देश में कड़े कानून होने के बावजूद रेप और महिलाओं से छेड़छाड़ और अनाचार की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। लगातार देश के अलग—अलग हिस्सों से रोजाना ऐसी खबरें सामने आ रही है। इसी बीच जशुपर इलाके से एक छात्रा ने जवान पर रेप का आरोप लगाया है। छात्रा ने यह भी कहा है कि आरोपी जवान गर्भपात करवाकर फरार हो गया। मामले में पीड़िता की शिकायत पपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Read More: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए आपका एक वोट जरूरी

मिली जानकारी के अनुसार मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र का है, जहां छात्रा ने जवान पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा है कि वह गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद आरोपी ने गर्भपात करवाया और फरार हो गया।

Read More: दिग्विजय सिंह पर वीडी शर्मा का पलटवार, कहा- एक बार फिर हार का ठीकरा EVM पर फोड़ना चाहती है कांग्रेस