स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, हंगामा कर रहे परिजनों से डॉक्टर ने पैर छू कर मांगी माफ़ी

Ads

स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, हंगामा कर रहे परिजनों से डॉक्टर ने पैर छू कर मांगी माफ़ी

  •  
  • Publish Date - March 7, 2019 / 01:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

मन्दसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते आज जिला चिकित्सालय में स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। और धरने पर बैठ गए। करते हुए स्वाइन फ्लू वार्ड के बाहर धरने पर बैठ गए ।

ये भी पढ़ें –आदिवासियों ने तोड़े गैर आदिवासियों के मकान, तनाव की स्थिति के बाद एसपी और एसडीएम पहुंचे मौके पर

दरअसल मामला मन्दसौर के जीवागंज का हे जहां की रहने वाली महिला शमा बी की मौत स्वाइन फ्लू के चलते हो गई थी । परिजनों का आरोप है कि महिला को 2 दिन पहले ही स्वाइन फ्लू के लक्षणों के चलते जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। लेकिन डॉक्टरों ने बिना किसी जांच के ही महिलाओं को जनरल ट्रीटमेंट किया इसके बाद हालत ज्यादा बिगड़ने पर महिला को परिजन राजस्थान के उदयपुर लेकर गए जहां बीते रोज उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया । राजस्थान के डॉक्टरों के मुताबिक महिला स्वाइन फ्लू हुआ था ।

ये भी पढ़ें –केंद्र ने दी मप्र में 5 नए केंद्रीय विद्यालय शुरु करने की मंजूरी, नरेंद्र तोमर ने जताया आभार

ज्ञात हो कि स्वाइन फ्लू से जिले में लगातार हो रही मौत के बाद भी जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के लिए प्राथमिक चिकित्सा भी मौजूद नहीं है । जिला चिकित्सालय के सीएमएचओ महेश मालवीय का भी मानना है कि जिला अस्पताल डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। वहीं स्वाइन फ्लू के लिए कोई भी स्पेशलिस्ट डॉक्टर जिला अस्पताल में मौजूद नहीं है ।लिहाजा लक्षणों के आधार पर ही मरीज को तुरंत अन्य जिले में रेफर करना पड़ता है । गौरतलब है कि बीते दो दिनों में स्वाइन फ्लू से दो महिलाओं की मौत हुई है । जबकि अब तक करीब दस लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आकर अपनी जिंदगी गवा चुके हैं । मामले में खास बात यह है कि हंगामा कर रहे हैं परिजनों को समझाइश देने पहुंचे जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉक्टर एसके मिश्रा ने भी जिला चिकित्सालय में डॉक्टर नहीं होने का हवाला देते हुए परिजनों को शांत किया और डॉक्टर एसके मिश्रा ने हंगामा कर रहे हैं परिजनों के पैर छू कर भी माफी मांगी तब कहीं जाकर परिजनों का हंगामा शांत हुआ । डॉक्टर की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल सरकार की सरकार की नाकामी को दर्शाती है जबकि इसका खामियाजा जिला चिकित्सक हंगामा करने वाले परिजनों के पैर छूकर तो कभी सर झुकाए हुए हाथ जोड़कर पूरा करते हैं ।

शीर्ष 5 समाचार

कोई समाचार उपलब्ध नहीं है।