स्वास्थ्य विभाग और IMA की बैठक में बनी सहमति, 2500 रुपए में दिया जाएगा टेली परामर्श और VC से चिकित्सा सलाह

स्वास्थ्य विभाग और IMA की बैठक में बनी सहमति, 2500 रुपए में दिया जाएगा टेली परामर्श और VC से चिकित्सा सलाह

स्वास्थ्य विभाग और IMA की बैठक में बनी सहमति, 2500 रुपए में दिया जाएगा टेली परामर्श और VC से चिकित्सा सलाह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: September 5, 2020 2:31 pm IST

रायपुर: बिना लक्षण और हल्के लक्षण वाले कोविड-19 के ऐसे मरीज जो होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराना चाहते हैं, उन्हें प्रतिदिन 250 रूपए के हिसाब से दस दिनों के लिए 2500 रूपए में टेली परामर्श या वीडियो कॉल से चिकित्सा सलाह उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग, रायपुर जिला प्रशासन और आई.एम.ए. (Indian Medical Association) के प्रतिनिधियों के साथ 4 सितम्बर को हुई बैठक में निजी डॉक्टरों द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को चिकित्सीय सलाह उपलब्ध कराने की दर पर सहमति व्यक्त की गई।

Read More: सोमवार से खुलेंगे आंगनबाड़ी केन्द्र, किया जा रहा है सेनिटाइजेशन, पालकों और पंचायत प्रतिनिधियों की ली जा रही सहमति

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। निकट भविष्य में भी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है। प्रदेश में लक्षणरहित और बिना लक्षण वाले बहुत से मरीज होम आइसोलेशन में इलाज कराने के इच्छुक हैं। आई.एम.ए. के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक में चर्चा के बाद दस दिनों के टेली परामर्श या वीडियो काल से चिकित्सा सलाह देने के लिए 2500 रूपए (प्रतिदिन 250 रूपए) के शुल्क पर सहमति दी है। डॉक्टरों और मरीजों द्वारा होम आइसोलेशन के संबंध में आई.सी.एम.आर. तथा राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना अनिवार्य होगा।

Read More: सोमवार से शुरू होगी 12वीं बोर्ड की ऑनलाइन क्लास, शिक्षा मंडल की वेबसाइट से होगी पढ़ाई


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"