बैंक में काम करने वाले शख्स ने ही ATM से उड़ाया लाखों, पुलिस ने किया खुलासा

Ads

बैंक में काम करने वाले शख्स ने ही ATM से उड़ाया लाखों, पुलिस ने किया खुलासा

  •  
  • Publish Date - September 20, 2020 / 10:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

इंदौर। आर्थिक राजधानी इंदौर में एटीएम चोरी का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि बैंक में काम करने वाला शख्स ही एटीएम चोरी का मास्टर माइंड है। उसी ने प्लान बनाकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया।

Read More News: आपस में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी, निलंबित हुआ सिपाही, इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच शुरू 

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 12 लाख 47 हजार रुपए बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने चोरी में उपयोग करने वाले औजार भी जब्त किए हैं।

Read More News: ओबीसी आरक्षण को लेकर सीएम निवास में अहम बैठक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंत्रियों और अफसरों से चर्चा 

बताते चले कि लसूड़िया थाना क्षेत्र में पिछले दिनों चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। वहीं बैंक में काम करने वाले शख्स पर शक होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। जिसके बाद चोरी के वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Read More News: बीएसपी कर्मी ने की खुदकुशी, कॉपर चोरी के मामले में किया गया था सस्पेंड