सरकारी स्कूल के शिक्षक ने कॉलेज छात्रा को कैंपस में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पहुंचा हवालात

सरकारी स्कूल के शिक्षक ने कॉलेज छात्रा को कैंपस में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पहुंचा हवालात

सरकारी स्कूल के शिक्षक ने कॉलेज छात्रा को कैंपस में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पहुंचा हवालात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: August 24, 2020 5:34 pm IST

बैतूल: जिले में एक सिरफिरे युवक के छात्रा से दुपट्टा छीनकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवक की ये करतूत कॉलेज में लगे सीसीटीवी में कैमरे में कैद हो गई। घटना मुख्यालय के जेएच कॉलेज की बताई जा रही है। कालेज स्टाफ की सूचना के बाद सिरफिरे युवक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। सनकी युवक मुख्यालय के विनोबा नगर रहने वाला नरेंद्र सराटकर है, जो कि पेशे से एक सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाला शिक्षक है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस युवक पर पहले से एक अपराध दर्ज है। वहीं इस मामले में छात्रा ने भी एक शिकायती आवेदन पुलिस को दिया है।

Read More: नीति आयोग ने सुकमा में पशुओं के संरक्षण और संवर्धन के कार्यों को सराहा, सीएम भपेश बघेल ने जिला प्रशासन को दी बधाई

बताया जा रहा है कि जब छात्रा कालेज परिसर में जा रही थी, तभी परिसर में बैठे सनकी युवक ने उसे घूरने की बात कहकर उसे मारने की बात कही और एक पत्थर लेकर उसके पीछे दौड़ा पड़ा। सिरफिरे ने उसे पत्थर फेक कर भी मारा, लेकिन वो छात्रा को नहीं लगी। इसके बाद वह कॉलेज परिसर में छात्रा को दौड़ाने लगा। इकसे बाद सिरफिरे ने छात्रा की पकड़कर पिटाई कर दी।

Read More: सुशांत सिंह के गले में हरे रंग के नाइट गाउन के थे निशान, फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"