मंडप की चल रहीं थी तैयारियां, दीवार तोड़ घर में घुसा हाइवा, 1 की मौत, 1 घायल
मंडप की चल रहीं थी तैयारियां, दीवार तोड़ घर में घुसा हाइवा, 1 की मौत, 1 घायल
दमोह। जिले के समन्ना गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शादी- समारोह के बीच रोड से लगे एक घर में दीवार तोड़कर घुसे एक अनियंत्रित हाइवा ने विवाह समारोह में शामिल होने आए एक मेहमान की जान ले ली । समारोह में आए एक अन्य व्यक्ति को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
ये भी पढ़ें – ऋषभ जैन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, उसी के मार्बल कर्मचारी ने की थी …
बता दें कि घर पर मंडप की तैयारियां चल रही थीं। पूरा घर मेहमानों से भरा हुआ था। इस दौरान चीख-पुकार मच गई। हाइवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,वहीं एक अन्य घायल को गंबीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है
ये भी पढ़ें – आकाशीय बिजली गिरने से 1 की मौत, 6 मजदूर झुलसे, ग्रामीण इलाकों में ह…
दीवार गिरने से पास में खड़ा ऑटो भी हुआ चकनाचूर हो गया है। हाइवा चालक टक्कर के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हाइवा को जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है। घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने,कड़ी सजा देने की मांग की है।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/ypbuttTWSPQ” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


