रायपुर, छत्तीसगढ़। रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित कलर्स मॉल की छत पर संचालित हुक्का बार में दबिश देकर हुक्का पी रहे युवक युवतियों को पकडा और वहां के मालिकों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पढ़ें- नक्सली हमले में शहीद जवान की अंतेष्टि में मासूम बेटे ने गाया ‘गोल-गोल रानी, इत्ता–इत्ता पानी..’,…
बताया जा रहा है कि कलर्स मॉल की छत पर टॉय हुक्का के नाम से बार संचालित होने की सूचना मिल रही थी जिसके बाद देर शाम राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने दबिश दी तो वहां बड़ी संख्या में युवक युवतियां हुक्का पीते मिले।
पढ़ें- जेलों में बंद कैदियों से नही मिल पाएंगे परिजन, राशन कार्डधारियों को.
इसके बाद मौके पर मौजूद हुक्का बार मालिक सौरभ धारीवाल और भूपेन्द्र माखीजा को गिरफ्तार कर किया गया और हुक्का पीते युवक युवतियों के परिजनों को बुलवाकर उन्हें समझाइश देकर छोड़ा गया। गौरतलब है कि राज्य सरकार की लगाई पाबंदी के बाद भी कई स्थानों पर चोरी-छिपे हुक्काबार संचालित हो रहे हैं।