भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना ने हालात बेकाबू कर दिए हैं। रेमेडिसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन को लेकर किए जा रहे दावों की हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है, सरकार जिस ऑक्सीजन प्लांट के भरोसे है वहां ऑक्सीजन है ही नहीं। प्लांट के बाहर ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए अस्पतालों की गाड़ियों की लंबी लाइन लगी हुई है। 8-8 घंटे से अस्पताल के कर्मचारी ऑक्सीजन के लिए वेटिंग में हैं।
IBC24 की इस पड़ताल में ऑक्सीजन का इंतज़ार कर रहे अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि मरीजों की हालात बेहद नाजुक है, अगर सही समय पर ऑक्सीजन नहीं मिली तो सब खत्म हो जाएगा।