आकाशीय बिजली की चपेट में आकर खेत में काम कर रहे तीन की मौत, 4 अन्य हुए घायल

Ads

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर खेत में काम कर रहे तीन की मौत, 4 अन्य हुए घायल

  •  
  • Publish Date - May 3, 2021 / 12:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

जशपुर: जिले के सन्ना थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत डूमरकोना से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस घटना में परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

Read More: थाने में कोरोना ब्लास्ट! 9 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, इधर रायपुर में SP ऑफिस में पदस्थ ASI की मौत

मिली जानकारी के अनुसार किसान अपने खेत के मिर्ची की बुआई का काम कर रहे थे। इसी दौरान आचनाक मौसम में बदलाव हुआ। तेज आंधी तूफान के साथ बिजली भी कौंधने लगी, इसके बाद खेत में काम कर रहे किसान झोपड़ी में जा ठहरे, लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था। आकाशीय बिजली की चपेट में आकर तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Read More: चुनाव खत्म होते ही लॉकडाउन की ओर बढ़ने लगा देश ? कई राज्यों ने की घोषणा