विधानसभा और मंत्रालय तक पहुंचा टिड्डी दल, खदेड़ने में जुटा प्रशासनिक अमला

Ads

विधानसभा और मंत्रालय तक पहुंचा टिड्डी दल, खदेड़ने में जुटा प्रशासनिक अमला

  •  
  • Publish Date - June 16, 2020 / 09:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

भोपाल: कोराना संकट के बीच मध्यप्रदेश के कई शहरों में टिड्डी दल का आतंक लगातार जारी है। टिड्डी दल से अब तक किसान ही परेशान थे, लेकिन अब टिड्डियों का दल विधानसभा और मंत्रालय तक पहुंच गया है। आज सुबह एक बार फिर टिड्डियों ने हमला कर दिया। लाखों की संख्या में टिड्डियां विधानसभा से लेकर एमपी नगर तक मंडारने लगीं। कॉलोनियों में टिड्डियों के हमले से दहशत फैल गई।

Read More: मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अत्याधुनिक जिम का शुभारंभ, जवानों को फिट रखने की कवायद

इधर, सड़क पर वाहन चालकों को इससे काफी परेशानी भी हुई। बड़ी संख्या में टिडि्डयों के दल रविवार शाम भोपाल में विदिशा से बैरसिया होते हुए घुस आए थे। इसके बाद सोमवार सुबह सभी को वहां से हटाने के लिए फायर ब्रिगेड और प्रशासन ने कैमिकल का छिड़काव किया। इससे लाखों की संख्या में टिडि्डयां मर गईं, जबकि कुछ भाग गईं। इसके बादआज सुबह लाखों की संख्या में टिडि्डयां रोशनपुरा, मालवीय नगर, टीटी नगर और विधानसभा क्षेत्रों में छा गईं।

Read More: हर गांव-हर गौठान में रोका-छेका के लिए होगी बैठक, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को जारी किए निर्देश

 

शीर्ष 5 समाचार