Punjab Congress Crisis News/Image Credit: AI
Punjab Congress Crisis News: नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल के बाद शुरू हुई नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है। प्रदेश अध्यक्ष पद पर बदलाव की उम्मीद लगाए बैठे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हाईकमान ने सिर्फ कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया। जबकि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखा। यहीं से असंतोष की चिंगारी भड़क उठी। चन्नी ने अपने मोरिंडा स्थित आवास पर समर्थकों की बैठक बुलाकर साफ संकेत दिया कि उनकी नाराजगी सिर्फ चर्चाओं तक सीमित नहीं है। बैठक के बाद नेताओं ने खुलकर कहा कि हाईकमान को अपना फैसला बदलना चाहिए।
इधर सियासी हलचल तब और बढ़ गई, जब कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले। (Punjab Congress Crisis News) हालांकि रंधावा ने इसे पहले से तय मुलाकात बताया, लेकिन पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी कलह के बीच इस मुलाकात ने कई नए सवाल खड़े कर दिए।
Punjab Congress Crisis News: पंजाब की राजनीति में ऐसे घटनाक्रम पहले भी बड़े बदलाव की वजह बन चुके हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पहले हाईकमान से टकराए, फिर अलग राह पर निकल गए, अब चन्नी की नाराजगी समर्थकों का शक्ति प्रदर्शन और नेताओं की अलग-अलग लाइन,कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी बनते दिख रहे हैं।अब सवाल ये कि क्या पंजाब कांग्रेस में भी फूट तय है?
इन्हें भी पढ़ें:-