CM Pushkar Singh Dhami Hands Appointment Letter || Image- CM Dhami Twitter File
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में 187 चयनित अभ्यर्थियों को अपॉइंटमेंट लेटर सौंपे। (CM Dhami Hands Appointment Letter) इनमें उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के जरिए चयनित 182 अभ्यर्थी और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में पर्सनल असिस्टेंट पद पर सेलेक्ट हुए 5 अभ्यर्थी शामिल हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र सिर्फ सरकारी नौकरी का दस्तावेज नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सवा करोड़ जनता के विश्वास और उम्मीदों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी की पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि उसके ईमानदार काम, संवेदनशीलता और जनता की सेवा से होती है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के लिए करीब 1.5 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 71 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और आखिर में केवल 182 उम्मीदवारों का चयन हुआ। उन्होंने कहा कि यह सफलता चयनित युवाओं की मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है।
धामी ने कहा कि लोकतंत्र में सरकारी पद अधिकार जताने के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने के लिए होता है। उन्होंने नए अधिकारियों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। (CM Dhami Hands Appointment Letter) उन्होंने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को सरकारी कार्यालयों में सम्मान मिले और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किए हैं। इसके कारण युवाओं का भर्ती प्रक्रिया पर भरोसा बढ़ा है। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में राज्य सरकार ने 34 हजार से अधिक युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दी हैं।
धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य के युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें नौकरी के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े। (CM Dhami Hands Appointment Letter) उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के जल संसाधनों और युवाओं, दोनों को राज्य की सबसे बड़ी ताकत बनाने की दिशा में काम कर रही है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने केदारनाथ से 21वीं सदी के तीसरे दशक को “उत्तराखंड का दशक” बताया था। धामी ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने में नए अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से संविधान, कानून और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ काम करने की अपील की। साथ ही भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार ईमानदारी से काम करने वाले हर अधिकारी और कर्मचारी के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
योग्यता और परिश्रम ही सफलता का सबसे बड़ा आधार हैं।
आज मुख्य सेवक सदन, देहरादून में उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 में चयनित 182 अभ्यर्थियों तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में वैयक्तिक सहायक के पद पर चयनित 5 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान… pic.twitter.com/0u2oXvFCyr
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 3, 2026
आईटीयू-समर्थित ‘एआई फॉर गुड ग्लोबल कमीशन’ में अंबानी, मित्तल संस्थापक सदस्य बने
कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य ने मुंबई में 4,446 खुले मैनहोल को लेकर जताई चिंता
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा धंसने के मामले में दो अधिकारी निलंबित
देश के कुल आम उत्पादन में उत्तर प्रदेश का 26 प्रतिशत का योगदान : योगी आदित्यनाथ
हुडको से एक लाख करोड़ रुपये के वित्तपोषण का समझौता, टाउनशिप के विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री