Delhi Road Accident News: राजधानी में हुआ भीषण सड़क हादसा, एक साथ इतने लोगों की हुई मौत, सड़क पर मची चीख-पुकार

Ads

Delhi Road Accident News: दिल्ली के अलीपुर इलाके में टेम्पो फ्लाईओवर के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 08:33 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 08:34 PM IST

Delhi Road Accident News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • दिल्ली के अलीपुर इलाके में टेम्पो फ्लाईओवर के खंभे से टकरा गई।
  • इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
  • पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Delhi Road Accident News: नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक टेम्पो फ्लाईओवर के खंभे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यह हादसा दिल्ली के बाहरी उत्तरी इलाके के अलीपुर में बकोली बस स्टैंड के पास हुआ। जिस समय हादसा हुआ तब गाड़ी मुकरबा चौक की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान जगदीश सिंह (50), यशवंत सिंह (27) और सुमित (27) के तौर पर हुई है। तीनों दिल्ली के ही रहने वाले थे।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 4:30 बजे हादसे के बारे में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को सूचित किया गया जिसके बाद अलीपुर थाने की टीमें मौके पर पहुंचीं। (Delhi Road Accident News) अधिकारियों ने बताया कि हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ और इसमें सवार लोग अंदर केबिन में फंस गए। उन्होंने बताया कि बचाव कर्मियों ने हाइड्रोलिक उपकरणों का इस्तेमाल करके बुरी तरह क्षतिग्रस्त केबिन को काटा और उसमें फंसे दो लोगों को बाहर निकाला।

पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

Delhi Road Accident News: पुलिस के अनुसार, एक अन्य घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस से नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल पहले ही पहुंचाया जा चुका था। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बाद में उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला कि चालक को शायद झपकी आ गई थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

इन्हें भी पढ़ें:-