छत्तीसगढ़ में टोटल लॉकडाउन? जानिए क्या है इस वायरल मैसेज का सच, मंत्री सिंहदेव ने कही ये बड़ी बात

छत्तीसगढ़ में टोटल लॉकडाउन? जानिए क्या है इस वायरल मैसेज का सच, मंत्री सिंहदेव ने कही ये बड़ी बात

छत्तीसगढ़ में टोटल लॉकडाउन? जानिए क्या है इस वायरल मैसेज का सच, मंत्री सिंहदेव ने कही ये बड़ी बात
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: July 10, 2020 3:58 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से दर्जनों नए मामले सामने आ रहे हैं। आज भी राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में 140 नए मामले सामने आए हैं। वहीं लगातार बढ़ते आंकड़ों के बीच प्रदेश में टोटल लॉकडाउन किए जाने का मैसेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने इस वायरल मैसेज को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने ऐसा कोई भी आदेश जारी ​नहीं किया है।

Read More: न्यायिक इतिहास में पहली बार 11 जुलाई को छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय ई-लोक अदालत, ऑनलाईन जुड़ेंगे 3 हजार से अधिक पक्षकार

इस संबंध में मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सोशल मीडिया पर फर्जी खबर चलाई जा रही है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना अब ट्रांसमिशन स्टेज पर है और लाकडाउन की स्तिथि है। कोरोना के मामले में छत्तीसगढ़ भारत में अभी तक सबसे सुरक्षित राज्यों में से एक है और यह झूठी ख़बरें उन लोगों द्वारा चलाई जा रही हैं जो इस बात से बहुत दुखी हैं।

Read More: राजधानी में रविवार को होगा टोटल लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किए दिशा-निर्देश

हम ऐसी झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही करने जा रहे हैं। मैं सभी छत्तीगढ़वासियों से कहना चाहता हूं कि केवल स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई जानकारी पर ही विश्वास करें। आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि हम मिल कर, एक साथ, कोरोना को हराएंगे।

Read More: 10 दिन टोटल लॉकडाउन की खबर सुनकर शराब दुकानों में उमड़ी मदिरा प्रेमियों की भीड़, लगी लंबी कतार

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"