रायपुर: राजधानी के एक चौराहे पर वीआईपी ड्यटी में तैनात आरक्षक की जान पर उस वक्त बन आई, जब एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें ठोकर मारने की कोशिश की। आरक्षक ने जैसे—तैसे अपनी जांच बचाई और पेट्रोलिंग टीम को वायरलेस पर सूचना दी। इसके बाद बस को रोककर आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी बस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Read More: नाम वापसी के बाद 13 उम्मीदवार होंगे महासमुंद के चुनावी मैदान में, चुनाव चिन्ह का आबंटन
मिली जानकारी के अनुसार भारत माता चौक पर आरक्षक तिलक राम खुर्से वीआईपी ड्यटी पर तैनात था। इसी दौरान कांकेर रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस आंनद नगर ट्रैफिक सिग्नल को तोड़कर भाग रहे बस को आरक्षक तिलक राम खुर्से ने रोकने का प्रयास किया। बस चालक ने बस रोकने के बजाए, आरक्षक पर ही बस चढ़ाने का प्रयास किया। हालात को देखते हुए तिलक राम ने बगल की खाली जगह पर जंप लगाकर अपनी जान बचाई। वहीं, आरोपी बस चालक ब्रेक फेल होने की बात कह रहा है।