केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने सीएम भूपेश बघेल को लिखा पत्र, कहा- 1900 से बढ़ाकर 2800 करें पुलिसकर्मियों का पे ग्रेड

केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने सीएम भूपेश बघेल को लिखा पत्र, कहा- 1900 से बढ़ाकर 2800 करें पुलिसकर्मियों का पे ग्रेड

केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने सीएम भूपेश बघेल को लिखा पत्र, कहा- 1900 से बढ़ाकर 2800 करें पुलिसकर्मियों का पे ग्रेड
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: September 7, 2020 12:10 pm IST

रायपुर: पुलिसकर्मियों कीह वेतन वृद्धि की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने सीएम भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। अपने पत्र में रेणुका सिंह ने लिखा है कि पुलिसकर्मियों पुलिस आरक्षकों का वेतन ग्रेड 1900 से बढ़ाकर 2800 रुपए किया जाना चाहिए।

Read More: Watch Video: सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे शिक्षक भर्ती के चयनीत उम्मीदवार, पुलिस ने बीच रास्ते में रोका

केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि पुलिस हमारे समाज का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा। आम आदमी की सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बनाये रखने में इनका गहत्वपूर्ण यौगदान है। पुलिस हरेक परिस्थितियों में अपनी न जोखिम मे डालकर भी तैनात रहती है। वर्तमान में कोविड-19 में की गई सेवायें इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

Read More: रिया ​चक्रवर्ती का पलटवार, सुशांत की बहन और एक डॉक्टर के खिलाफ दर्ज कराया केस…जानिए

रेणुका सिंह ने लिखा है कि पुलिस आरक्षक 1861 से 24 घंटे के अनुबंध पर 12 से 18 घंटे अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनका वेतन एवं भत्ता बढ़ाने की मांग लम्बे अरसे से की जा रही है। वर्तमान में आधारभूत सुविधाएं भी प्राप्त नही है, जिससे इनका परिवार प्रभावित हो रहा है। अन्य संवर्ग की अपेक्षा वेतन भत्ता कम होने के कारण अधिकांश पुलिसकर्मी अपनी जरूरतें बैंक से लोन लेकर पूरा कर रहें हैं, लिहाजा वेतन ग्रेड 1900 से बढ़ाकर 2800 रुपए किए जाने की उनकी मांग पर जल्द से जल्द निर्णय लिया जाना चाहिए।

Read More: देश का सबसे बड़ा कोविड देखभाल केंद्र 15 सितंबर से बंद होगा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"