रेलवे के VIP गेट पर मासूम के साथ दुष्कर्म, बच्चों से भीख मंगवाने वाले ने बनाया हवस का शिकार

रेलवे के VIP गेट पर मासूम के साथ दुष्कर्म, बच्चों से भीख मंगवाने वाले ने बनाया हवस का शिकार

रेलवे के VIP गेट पर मासूम के साथ दुष्कर्म, बच्चों से भीख मंगवाने वाले ने बनाया हवस  का  शिकार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: February 24, 2019 2:26 am IST

रायपुर । रेलवे स्टेशन के VIP गेट जैसे संवेदनशील जगह में मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया । रायगढ़ के 60 वर्षीय मोहम्मद रफीक ने 10 साल के बालक के साथ दुष्कर्म की घटना कारित की । रफीक जब बालक को अपनी हवस का शिकार बना रहा था, इसी दौरान रायपुर के पुलिस अधिकारी ने उसे देख लिया और आरोपी को पकड़कर RPF को इसकी सूचना दी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एक वीडियो सामने आया है। आरोपी VIP गेट के बगल में सैलून साइडिंग के पास ही इस घिनौनी हरकत को अंजाम दे रहा है । घटना शनिवार शाम लगभग साढ़े 6 बजे की है । दुष्कर्म की घटना इतने महत्वपूर्ण क्षेत्र में हो रही थी लेकिन यहां तैनात RPF जवानों से उसे नहीं देखा।

ये भी पढ़ें- राजीव गांधी हत्याकांड, उम्र कैद की सजा काट रही नलिनी ने तमिलनाडु के सीएम को लिखा पत्र, सभी 7 दोषियों की रिहाई के लिए लगाई गुहार

सूचना मिलने पर बचपन बचाओ नाम की समाजिक संस्था ने RPFथाना में FIR दर्ज करवाई । आरोपी मोहम्मद रफीक के खिलाफ पास्को एक्ट समेत धारा 377 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में बच्चे ने बताया की वह टिटलागढ़ का रहने वाला है। आरोपी उससे और एक अन्य लड़के से भीख भी मंगवाता था।


लेखक के बारे में