मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से आप इस दिन ले सकते हैं चुनाव से जुड़ी जानकारी
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से आप इस दिन ले सकते हैं चुनाव से जुड़ी जानकारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू 2 अप्रैल को रेडियो पर लाइव फोन-इन कार्यक्रम के जरिए लोगों से प्रदेश के लोगों से सीधा संवाद करेंगे। सुब्रत साहू सुबह 11 बजे से लेकर 12 बजे तक श्रोताओं के सवालों के जवाब देने के लिए मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ें:EC का PM मोदी को क्लीनचीट, कहा- ‘मिशन शक्ति’ का ‘राष्ट्र के नाम संदेश’ आदर्श आचार संहिता
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी इस दौरान मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक भी करेंगे। बता दे कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू सोशल मीडिया मंचों फेसबुक, ट्वीटर और यू-ट्यूब लाइव के माध्यम से भी नियमित रूप से मतदाताओं से जुड़कर उनके सवालों, और जिज्ञासाओं का समाधान करते रहे हैं।
ये भी पढ़ें:भूपेश ने कहा- भाजपा सिर्फ चुनाव में वोट लेने के लिए किसानों से बोलती है झूठ,
छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में लोकसभा चुनाव होगा, जिसको लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारी जारी है। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। तीन सीटों पर 18 अप्रैल यानी दूसरे चरण में मतदान होगा और 23 अप्रैल को बाकी सात सीटों पर मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। वहीं, 23 मई को वोटों की गिनती होगी।

Facebook


