महिला आयोग अध्यक्ष शोभा ओझा ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- खुद को बताते हैं मामा, लेकिन अत्याचार के मामले में मौन

महिला आयोग अध्यक्ष शोभा ओझा ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- खुद को बताते हैं मामा, लेकिन अत्याचार के मामले में मौन

महिला आयोग अध्यक्ष शोभा ओझा ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- खुद को बताते हैं मामा, लेकिन अत्याचार के मामले में मौन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: October 9, 2020 11:11 am IST

भोपाल: उपचुनाव की तारिख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासर में सरगर्मी बढ़ती जा रही है। राजनीतिक दलों के नेता जहां एक और जनता से अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं तो वहीं, दूसरी ओर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जोरों पर है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेत्री और महिला आयोग अध्यक्ष शोभा ओझा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिवराज सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Read More: ‘राजा बाबू’ ट्रैक्टर पर ‘सोफा’ लगवा कर बने थे किसान, आज ‘वैज्ञानिक’ भी बन गए: मुख्यमंत्री शिवराज

महिला आयोग अध्यक्ष शोभा ओझा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा है कि शिवराज खुद को मामा बताते हैं, लेकिन महिला अत्याचार के मामले में चुप रहते हैं। सरकार महिला आयोग को ही काम नहीं करने दे रही। सरकार प्रदेश में न तो खुद काम कर रही है और जो करना चाहता है उसे भी काम करने नहीं दे रही है।

Read More: दबंगो ने मंदिर के पुजारी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मंदिर की जमीन को लेकर हुआ था विवाद

उन्होंने आगे कहा है कि प्रदेश में पिछले डेढ़ दशक से महिला अपराध बढ़ते आ रहे हैं। दुष्कर्म, गैंगरेप मारपीट जैसे कई अपराध प्रदेश में आम हो गए हैं। प्रदेश की महिलाएं डरी हुई हैं जबकि गुंडे बदमाश खुलेआम घूम रहे हैं। सरकार के साथ पुलिस और प्रशासन में संवेदनशीलता होती तो महिला अपराध कम हो जाती। कमलनाथ के शासनकाल में दुष्कर्म के मामले कम हुए थे। शिवराज सरकार में पिछले 1 महीने के आंकड़े देख लीजिए, जिससे सब कुछ साफ हो जाएगा।

Read More: केशकाल गैंगरेप: IBC24 से मिले पीड़ित परिवार, आदिवासी समाज ने की आरोपियों की फांसी की मांग


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"