बालोद। जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम परसवानी में एक क्वारंटाइन किया युवक 27 वर्षीय सूरज यदु ने क्वारंटाइन सेंटर में ही फांसी लगाकर अपनी खुदकुशी कर ली। एक दिन पहले ही शाम को यह युवक सूरत से अपना गांव परसवानी पहुंचा था।
Read More News: कण-कण में बसे हैं राम, छत्तीसगढ़ से है ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ का विशेष संबंध
जहां गांव के शासकीय प्राथमिक शाला में बनाया क्वारंटाइन सेंटर में युवक को रखा गया था। दूसरे दिन दोपहर को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। उसके बाद उस युवक ने क्वारेन्टाइन सेंटर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटक गया।
Read More News: रेणुका माता धाम में पूरी होती है हर मुराद, पुत्री के पश्चात मां के …
इस घटना से गांव सहित प्रशासनिक हमले में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन सहित पुलिस के अधिकारी गांव पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर प्रकरण मे मर्ग कायम कर पूरे मामले को अपनी जांच के दायरे में ले लिया। रात को ही युवक के शव को जिला मुख्यालय मे भेजा गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
Read More News: मिनी वृंदावन के कण-कण में बसते हैं भगवान कृष्ण, बांके बिहारी को देख…