Rajasthan Crime News: बेटी ने अपनी ही मां का करवाया कत्ल! महज इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, पुलिस से बचने रची कहानी भी नहीं आई काम
बेटी ने अपनी ही मां का करवाया कत्ल! महज इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, Rajasthan Crime News: Daughter gets her mother murdered
जयपुरः Rajasthan Crime News: राजस्थान के जयपुर में एक युवती ने जायदाद और सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए अपनी मां की कथित तौर पर हत्या करवा दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी बेटी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महिला की मौत को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की थी।
Rajasthan Crime News: पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि प्रताप नगर के रविंद्र नगर में रहने वाली नीरज शर्मा (45) को तीन जुलाई को तेज रफ्तार एक ‘स्कॉर्पियो’ कार ने टक्कर मार दी थी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि नीरज के भाई राकेश ने हत्या की आशंका जताते हुए अपनी भांजी और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि नीरज की मौत दुर्घटना में नहीं बल्कि एक सुनियोजित साजिश थी। उन्होंने बताया कि महिला की हत्या कथित तौर पर ‘सुपारी’ देकर कराई गई और इसे सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया।
पुलिस ने इस मामले में नीरज की बेटी आयुषी और उसके ताऊ सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया और एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि नीरज के पति विजय कुमार शर्मा अदालत में कनिष्ठ लिपिक (एलडीसी) के पद पर कार्यरत थे और करीब एक वर्ष पहले उनके निधन के बाद नीरज को उनकी जगह अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। उन्होंने बताया कि आरोपी बेटी आयुषी (23) यह नौकरी खुद पाना चाहती थी। पुलिस के अनुसार, आयुषी ने पूछताछ में बताया, “मेरे पिता विजय कुमार शर्मा की मृत्यु के बाद मैंने अपनी मां नीरज से कहा था कि मुझे पापा की जगह अनुकंपा नौकरी मिल जाने दें, लेकिन वह नहीं मानीं और खुद नौकरी पर लग गईं। इसकी वजह से मैं तनाव में आ गई।” पुलिस ने बताया कि इसके बाद आयुषी ने अपने ताऊ और उनके बेटे के साथ मिलकर अपनी मां को रास्ते से हटाने, उनकी जगह नौकरी हासिल करने और उनके नाम की संपत्ति हड़पने की साजिश रची। अधिकारी ने बताया कि मामले में आरोपी युवती, उसके ताऊ और घटना को अंजाम देने वाले अन्य लोगों सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
- CG Electricity Department News: आम आदमी से ही नुकसान की भरपाई करने वाला था बिजली विभाग, इतने करोड़ की होनी थी वसूली, CSERC ने खारिज की मांग
- Shapoor Zadran Passes Away: महज 38 साल की उम्र में इस पूर्व तेज गेंदबाज ने ली आखिरी सांस.. ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में निधन, जानें कैसा रहा उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर
- Action on Bhopal Dilapidated House: तोड़े जाएंगे राजधानी के 600 मकान! बारिश के मौसम में ही छीन जाएगा सिर से छत, रहवासियों ने कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार
- BJP on Digvijay Singh Retirement: “दिग्विजय सिंह पहले देश और हिन्दू धर्म से माफ़ी मांगे फिर कोई यात्रा करें”.. जानें पूर्व CM पर किसने लगाए सनातन को आतंकवाद से जोड़ने के आरोप..
- Vivo New Smartphone Launch: Vivo के नए स्मार्टफोन ने उड़ाया गर्दा! दमदार बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स, कीमत है इतनी

Facebook


