Vivo New Smartphone Launch: Vivo के नए स्मार्टफोन ने उड़ाया गर्दा! दमदार बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स, कीमत है इतनी

Vivo New Smartphone Launch: वीवो ने चीन में Vivo G5i और G5z नाम से दो नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। दोनों फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, दमदार 7,200mAh की बैटरी और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Vivo New Smartphone Launch: Vivo के नए स्मार्टफोन ने उड़ाया गर्दा! दमदार बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स, कीमत है इतनी

(Vivo New Smartphone Launch/ Image Credit: Vivo)

Modified Date: July 7, 2026 / 05:17 pm IST
Published Date: July 7, 2026 5:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Vivo ने लॉन्च किए दो नए 5G स्मार्टफोन।
  • मिलेगा Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर।
  • 7,200mAh बैटरी से लैस हैं दोनों फोन।

नई दिल्ली: Vivo New Smartphone Launch: Vivo ने चीन में अपने दो नए स्मार्टफोन Vivo G5i और Vivo G5z लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन का डिजाइन, हार्डवेयर और मेमोरी कॉन्फिगरेशन एक जैसा है। इसमें ब्रांडिंग का अंतर देखने को मिलता है। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया है। दोनों डिवाइस में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक इस्तेमाल का दावा करती है। इसके अलावा फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Vivo G5i और G5z की कीमत और उपलब्धता (Price and Availability)

कीमत की बात करें तो Vivo G5i और Vivo G5z समान कॉन्फिगरेशन के साथ पेश किए गए हैं। इनके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,199 यानी करीब 30,900 रुपये रखी गई है। वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,899 यानी लगभग 40,700 रुपये है। दोनों स्मार्टफोन Obsidian Black कलर ऑप्शन में Vivo China ई-स्टोर पर उपलब्ध हैं। फिलहाल कंपनी ने इन फोन्स को भारत समेत अन्य बाजारों में लॉन्च करने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

डिस्प्ले और दमदार फीचर्स (Display and Powerful Features)

Vivo G5i और G5z में 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। फोन में 4nm प्रोसेस पर तैयार Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है जिसके साथ Adreno 613 GPU मिलता है। दोनों स्मार्टफोन में 8GB तक LPDDR5 RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। कंपनी ने फोन को मजबूत बनाने के लिए मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी है।

कैमरा और बैटरी में मिलेंगे खास फीचर्स (Camera and Battery Features)

फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। जिसमें ऑटोफोकस, f/1.8 अपर्चर और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट मिलता है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। वहीं, अगर बैटरी की बात करें तो दोनों डिवाइस में 7,200mAh बैटरी और 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इनमें OTG रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलता है। जिससे दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।