तेलंगाना में कोविड-19 के 1,015 नए मरीज, तीन और लोगों की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 1,015 नए मरीज, तीन और लोगों की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 1,015 नए मरीज, तीन और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: November 12, 2020 4:44 am IST

हैदराबाद, 12 नवंबर (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के 1,015 नए मरीज सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.54 लाख हो गई। वहीं, तीन और मरीजों की मौत के बाद राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,393 हो गई।

एक सरकारी बुलेटिन में 11 नवंबर रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में संक्रमण के सबसे ज्यादा 172 मामले आए हैं, इसके बाद रांगारेड्डी में 98 और मेडचल मल्काजगिरि में 97 मामले सामने आए हैं।

राज्य में अभी 17,323 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण से मृत्यु दर 0.54 फीसदी है जबकि स्वस्थ होने की दर 92.65 फीसदी है।

भाषा स्नेहा धीरज

धीरज


लेखक के बारे में