तेलंगाना में कोविड-19 के 1,416 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 2.40 लाख के पार

Ads

तेलंगाना में कोविड-19 के 1,416 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 2.40 लाख के पार

  •  
  • Publish Date - November 1, 2020 / 05:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

हैदराबाद, एक नवंबर (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के 1,416 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,40,048 हो गई। वहीं पांच और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,341 हो गई।

राज्य सरकार ने रविवार को 31 अक्टूबर रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए यह जानकारी दी। राज्य में 18,241 लोगों का उपचार चल रहा है और 15,388 लोग घरों में या संस्थानिक पृथक-वास में रह रहे हैं।

कुल नए मामलों में से ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे ज्यादा 279 मामले सामने आए हैं। इसके बाद रंगारेड्डी में 132 और मेडचल मल्काजगिरि जिले में 112 मामले सामने आए हैं।

अब तक राज्य में कुल 43,23,666 नमूनों की जांच हो चुकी है। राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 0.55 फीसदी है और स्वस्थ होने की दर 91.84 फीसदी है।

भाषा स्नेहा मानसी

मानसी