तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,481 नए मामले, चार और मरीजों की मौत

Ads

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,481 नए मामले, चार और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 28, 2020 / 06:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

हैदराबाद, 28 अक्टूबर (भाषा) तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,481 नए मामले सामने आए और चार और मरीजों की मौत हो गई।

इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2.34 लाख हो गई और मृतकों की संख्या 1,319 पर पहुंच गई ।

सरकार की ओर से बुधवार को जारी एक बुलेटिन में कहा गया कि 27 अक्टूबर रात आठ बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सर्वाधिक 279 मामले सामने आए।

इसके अलावा मेडचल मलकानगिरी जिले में 138 और रंगारेड्डी में 111 मामले सामने आए।

बुलेटिन के अनुसार 27 अक्टूबर को 40,081 नमूनों की जांच हुई और वर्तमान में कोविड-19 के 17,916 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य में मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत 91.78 है।

भाषा यश नरेश

नरेश