तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,504 नए मामले

Ads

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,504 नए मामले

  •  
  • Publish Date - October 29, 2020 / 05:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

हैदराबाद, 29 अक्टूबर (भाषा) तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,504 नए मामले सामने आए तथा कोविड-19 से पांच और मरीजों की मौत हो गई।

इससे राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2.35 लाख हो गई और मृतकों की संख्या 1,324 पर पहुंच गई।

राज्य सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक बुलेटिन में 28 अक्टूबर रात आठ बजे तक दिए आंकड़ों के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सर्वाधिक 288, मेडचल मलकाजगिरि में 118 और रंगारेड्डी में 115 मामले सामने आए हैं।

भाषा यश शोभना

शोभना