ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,709 नए मामले

Ads

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,709 नए मामले

  •  
  • Publish Date - November 1, 2020 / 08:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

भुवनेश्वर, एक नवंबर (भाषा) ओडिशा में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,709 नए मामले सामने आए तथा कोविड-19 से 11 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही यहां मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,331 हो गई।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 1,709 मामलों में से 985 पृथक-वास केंद्रों से सामने आए और बाकी मरीज संक्रमितों के संपर्क में आने से संक्रमण के शिकार हुए।

खुर्दा जिले में 221, मयूरभंज में 121 और कटक में 115 मामले सामने आए।

ओडिशा में वर्तमान में 14,692 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 2,75,749 मरीज ठीक हो चुके हैं।

राज्य में संक्रमण की दर 6.34 प्रतिशत है।

अधिकारी ने कहा कि राज्य में अब तक 46 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है।

भाषा यश मानसी

मानसी