हैदराबाद, 11 अक्टूबर (भाषा) तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,717 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,12,063 हो गए। संक्रमण से पांच लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,222 हो गई।
एक सरकारी बुलेटिन में शनिवार रात आठ बजे तक के आंकडों के आधार पर बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में संक्रमण के सर्वाधिक 276 मामले सामने आए, इसके बाद रंगारेड्डी में 132, मेडचल और मल्काजगिरि जिले में 131 मामले सामने आए।
राज्य में 1,85,128 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं वहीं 25,713 लोगों का संक्रमण का उपचार चल रहा है।
अब तक 35,47,051 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 46,657 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।
राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 0.57 प्रतिशत है वहीं राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 1.5 प्रतिशत है। राज्य में संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 87.29 प्रतिशत है वहीं राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 85.9 प्रतिशत है।
भाषा
शोभना नेत्रपाल मानसी
मानसी