त्रिपुरा के निरुद्ध केंद्र से 10 बांग्लादेशी घुसपैठिए फरार

Ads

त्रिपुरा के निरुद्ध केंद्र से 10 बांग्लादेशी घुसपैठिए फरार

  •  
  • Publish Date - October 4, 2025 / 03:50 PM IST,
    Updated On - October 4, 2025 / 03:50 PM IST

अगरतला, चार अक्टूबर (भाषा) त्रिपुरा में अगरतला के निकट एक निरुद्ध केंद्र से 10 बांग्लादेशी घुसपैठियों के भागने के बाद बड़े पैमाने पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठियों को पश्चिम त्रिपुरा जिले के नरसिंहगढ़ स्थित एक निरुद्ध केंद्र में रखा गया था।

पुलिस के प्रवक्ता राजदीप देब ने कहा, ‘एक नाबालिग सहित सभी 10 बांग्लादेशी नागरिक 29 सितंबर को भाग निकले।’

प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब उन्हें बांग्लादेश भेजने की योजना बनाई जा रही थी।

उन्होंने कहा, ‘मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार घुसपैठियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है। निरुद्ध केंद्र के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।’

उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर की एक जेल से एक अक्टूबर को छह कैदी फरार हो गए थे। बाद में उनमें से दो को पकड़ लिया गया।

भाषा राखी संतोष

संतोष