देवघर, अप्रैल 16 (भाषा) झारखंड में देवघर जिले के नौ स्थानों से कुल 10 साइबर अपधारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) राजा कुमार मित्र ने पत्रकारों को बताया कि मंगलवार को पड़े पुलिस छापों में इन्हे गिरफ्तार किया गया।
मित्र के मुताबिक पुलिस को ये जानकारी मिली थी कि आरोपी फर्जी अनलाइन मंचों के ग्राहक सेवा प्रबंधक बनकर कैशबैक और ऋण जैसी सुविधाओं के लिंक भेजकर ठगी कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 16 मोबाइल फोन तथा 15 सिम कार्ड बरामद हुए। उनके खिलाफ साइबर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे कि कानूनी कार्यवाही जारी है।
पुलिस ने बताया कि इस बात कि जाँच भी की जा रही है कि आरोपी राज्य के अन्य जिलों में इस प्रकार कि धोखाधारी की गतिविधियों में शामिल थे या नहीं।
भाषा माधव
माधव