राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और लोगों की मौत, 1810 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और लोगों की मौत, 1810 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और लोगों की मौत, 1810 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: November 5, 2020 1:01 pm IST

जयपुर, पांच नवंबर (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बृहस्पतिवार को 10 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 1955 तक पहुंच गया। जबकि 1810 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 2,05,800 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और मौत हुई हैं। जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1955 हो गयी। जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 379, जोधपुर में 189, बीकानेर में 143, अजमेर में 145, कोटा में 116, भरतपुर में 95 व पाली में 76 मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,87,544 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

इसके साथ ही बृहस्पतिवार को संक्रमण के 1810 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,05,800 हो गयी जिनमें से 16,301 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 333, जोधपुर में 206, बीकानेर में 203, अजमेर में 110,अलवर—सीकर में 102—102, जालौर में 61, नागौर में 58, गंगानगर—पाली में 55—55 नये संक्रमित शामिल हैं।

भाषा कुंज पृथ्वी अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में