राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और मरीजों की मौत, 1794 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और मरीजों की मौत, 1794 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और मरीजों की मौत, 1794 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: October 30, 2020 1:01 pm IST

जयपुर, 30 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को 10 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से कुल मरने वालों का आंकड़ा 1,898 तक पहुंच गया। जबकि 1,794 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 1,95,213 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे तक के पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और मरीजों की मौत हुई हैं जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1,898 हो गयी। जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 371, जोधपुर में 182, बीकानेर में 139, अजमेर में 140, कोटा में 116, भरतपुर में 94 व पाली में 74 मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,78,064 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

इसके साथ ही शुक्रवार को संक्रमण के 1794 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 1,95,213 हो गयी जिनमें से 15,251 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में से जयपुर में 340, जोधपुर में 223, बीकानेर में 198, अलवर में 135, अजमेर में 69 और सीकर में 95 मामले सामने आये हैं।

भाषा पृथ्वी देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में