अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 10 नए मामले

Ads

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 10 नए मामले

  •  
  • Publish Date - November 19, 2021 / 12:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

ईटानगर, 19 नवंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 10 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55,242 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 280 है। राज्य में अभी 54 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से सबसे अधिक 13 लोग कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र से, इसके बाद 10 त्वांग से और पश्चिम कामेंग तथा पूर्वी सियांग में आठ-आठ लोग हैं।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को, चार और मरीजों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 54,908 हो गई।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना