पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 108 नये मामले, संक्रमितों की संख्याा 33,247 हुयी

Ads

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 108 नये मामले, संक्रमितों की संख्याा 33,247 हुयी

  •  
  • Publish Date - October 19, 2020 / 07:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

पुडुचेरी, 19 अक्टूबर, (भाषा) पुडुचेरी में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 108 नये मामले सामने आये जिससे केंद्र शासित क्षेत्र में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 33,247 हो गयी है ।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में पुडुचेरी में संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गयी जिससे यहां मरने वालों का आंकड़ा 575 पर पहुंच गया है ।

बयान में कहा गया है कि 2533 नमूनों की जांच की गयी जिसमें से 108 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुयी । इसमें कहा गया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान 230 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं ।

इसमें कहा गया है कि यहां संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 33,247 हो गयी है जबकि 14 मरीज तमिलनाडु भेजे जा चुके हैं । इसमें बताया गया है कि केंद्र शासित प्रदेश में 4,152 संक्रमितों का इलाज चल रहा है ।

बयान के अनुसार यहां अब तक 28,520 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और लोगों के ठीक होने की दर 85.78 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 1.73 प्रतिशत है ।

भाषा रंजन रंजन नरेश

नरेश