दिल्ली में कोविड के 108 नए मामले, संक्रमण दर 0.49 फीसदी

Ads

दिल्ली में कोविड के 108 नए मामले, संक्रमण दर 0.49 फीसदी

  •  
  • Publish Date - March 21, 2022 / 08:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

Delhi Covid cases today : नयी दिल्ली, 21 मार्च (भाषा) दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 108 नए मरीज़ मिले जबकि संक्रमण दर 0.49 फीसदी दर्ज की गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में कोविड के कुल मामले 18,63,899 पहुंच गए हैं। मृतक संख्या 26,147 पर स्थिर है।

दिल्ली में रविवार को 97 मामले आए थे और संक्रमण का 0.41 प्रतिशत दर्ज की गई थी और एक मरीज की मौत हुई थी।

शुक्रवार को दिल्ली में 140 मामले आए थे और संक्रमण दर 0.43 फीसदी थी और किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई थी।

दिल्ली में 13 जनवरी के बाद से नए मामलों की संख्या कम हो रही है। 13 जनवरी को 28,867 मामले आए थे जबकि 14 जनवरी को संक्रमण दर 30.6 दर्ज की थी जो महामारी की तीसरी लहर के दौरान सबसे ज्यादा थी।

भाषा

नोमान उमा

उमा