तेलंगाना में कोविड-19 के 1,097 नए मामले, छह लोगों की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 1,097 नए मामले, छह लोगों की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 1,097 नए मामले, छह लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: April 5, 2021 5:19 am IST

हैदराबाद, पांच अप्रैल (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के 1,097 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.13 लाख से अधिक हो गयी है जबकि संक्रमण से छह और लोगों के दम तोड़ देने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,723 हो गयी है। राज्य सरकार ने सोमवार को इस बारे में बताया।

राज्य सरकार द्वारा चार अप्रैल को रात आठ बजे तक के स्वास्थ्य बुलेटिन में दी गयी जानकारी के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 302 मामले आये हैं। इसके बाद मेडचल मलकाजगिरि में 138 और रंगारेड्डी में 116 मामले आये हैं।

कुल मामलों की संख्या 3,13,237 है जबकि 268 मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक 3,02,768 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

राज्य में वर्तमान में 8,746 कोविड-19 मरीजों का इलाज चल रहा है और रविवार को 43,070 नमूनों की जांच हुई है।

बुलेटिन के अनुसार प्रति 10 लाख आबादी पर 2.80 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में मृत्यु दर 0.55 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.3 प्रतिशत है।

तेलंगाना में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 96.65 प्रतिशत है जबकि देश में यह 92.8 प्रतिशत है।

एक अन्य विज्ञप्ति के अनुसार चार अप्रैल तक राज्य भर 12 लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक जबकि 2.60 लाख से अधिक लोगों को दूसरी खुराक दी गयी।

भाषा सुरभि प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में