वायनाड में नीट प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मारने के आरोप में केएसयू नेता पर मामला दर्ज

वायनाड में नीट प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मारने के आरोप में केएसयू नेता पर मामला दर्ज

वायनाड में नीट प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मारने के आरोप में केएसयू नेता पर मामला दर्ज
Modified Date: July 24, 2026 / 09:25 am IST
Published Date: July 24, 2026 9:25 am IST

वायनाड (केरल), 24 जुलाई (भाषा) केरल के कलपेट्टा में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध मार्च के दौरान एक पुलिस अधिकारी से मारपीट करने के आरोप में केएसयू के एक नेता पर मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह मामला उप निरीक्षक (एसआई) बाजिल पॉल की शिकायत के आधार पर केरल छात्र संघ (केएसयू) के वायनाड जिला अध्यक्ष गौतम गोकुल दास के खिलाफ दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को कांग्रेस से संबद्ध युवा कांग्रेस और केएसयू ने कल्पेट्टा में वायनाड प्रधान डाकघर तक विरोध मार्च निकाला।

पुलिस ने मार्च को रोक दिया जिससे प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच मामूली झड़प हो गई।

प्राथमिकी में कहा गया है कि इस टकराव के दौरान पुलिस से सवाल-जवाब करते हुए दास ने एसआई पॉल को कथित तौर पर थप्पड़ जड़ दिया।

दास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत लोक सेवक को उसके कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकने के इरादे से उस पर हमला करने या आपराधिक बल प्रयोग करने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि दास को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी पर फैसला किया जाएगा।

भाषा सुरभि सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में