कॉजपा प्रदर्शन: रैपर वेदान के कार्यक्रम के आयोजक पर मामला दर्ज
कॉजपा प्रदर्शन: रैपर वेदान के कार्यक्रम के आयोजक पर मामला दर्ज
कोच्चि, 24 जुलाई (भाषा) केरल पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उसने कोच्चि के पनमपिल्ली नगर में आयोजित उस कार्यक्रम के आयोजक के खिलाफ सड़क अवरुद्ध करने का मामला दर्ज किया है जिसमें रैपर वेदान ने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के समर्थन में गाने गाए थे।
एर्नाकुलम दक्षिण थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेते हुए यह मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दो दिन पहले आयोजित इस कार्यक्रम के लिए पुलिस से अनुमति नहीं ली गई थी और जिस सड़क पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, वहां यातायात बाधित हुआ था।
रैपर वेदान को हिरनदास मुरली के नाम से भी जाना जाता है।
प्राथमिकी में वेदान का नाम नहीं है लेकिन इस कार्यक्रम के आयोजक एवं उनके प्रबंधक को मुख्य आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी में आयोजक के साथ लगभग 200 अन्य नामजद आरोपी हैं जो कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद थे।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कौन-कौन लोग वहां मौजूद थे और उनके नाम उसी हिसाब से प्राथमिकी में जोड़े जाएंगे।
हजारों छात्र, कॉजपा के कार्यकर्ता और विपक्षी राजनीतिक दलों के नेता राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) समेत राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कई परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
भाषा सुरभि सिम्मी
सिम्मी

Facebook


