जूनागढ़, 18 जनवरी (भाषा) । गुजरात के जूनागढ़ जिले के केशोद कस्बे में एक विद्यालय-सह-छात्रावास में की गयी जांच में दसवीं और 12वीं कक्षा की कम से कम 11 छात्राएं कोरोना वायरस से संक्रमित मिलीं।
के ऐ वनपरिया कन्या विनय मंदिर ने राज्य सरकार के फैसले के बाद दसवीं और 12वीं की कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोलने का फैसला किया था।
ये भी पढ़ेंः KBC के जरिए अमिताभ बच्चन की सिफारिश हो गई मंजूर ! शासन ने किया आरक्षक पत्नी का ट्रांसफर, अब साथ र…
स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अश्विन अजुदिया ने बताया कि स्कूल में रैपिड एंटीजन जांच के दौरान ये 11 छात्राएं संक्रमित मिलीं।
इनमें तीन छात्राएं छात्रावास में रहती हैं और बाकी आठ केशोद कस्बे की निवासी हैं।
ये भी पढ़ेंः प्रदेश में जल्द बनाई जाएगी नई शराब नीति, अमानक शराब को खत्म करने छो…
अधिकारी के अनुसार उन्हें घरों में पृथक-वास में रहने को कहा गया है।